अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा नवोदय नगर, वार्ड संख्या 13 के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण सड़कों का विधिवत लोकार्पण किया गय। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण रहा एवं स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। लोकार्पित कार्यों में वृंदावन कुंज गली नं. 1, पंडित जी डेयरी के सामने वाली सड़क, मनु ग्रीन कॉलोनी की सड़कें, खालसा कॉलोनी की सड़कें एवं श्री राम कॉलोनी की सड़कों का निर्माण कार्य शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी तथा दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पालिका परिषद का मुख्य उद्देश्य नगर के प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, सफाई एवं प्रकाश जैसी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। नगर पालिका अध्यक्ष ने आगे कहा कि शिवालिक नगर को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं विकसित नगर बनाने के लिए नगर पालिका निरंतर कार्य कर रही है। प्रत्येक वार्ड में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे नगर के विकास कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करें एवं स्वच्छता एवं रखरखाव के प्रति जागरूक रहें।उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाते रहेंगे तथा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, श्वेता सिंह, भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल, पंकज चौहान, वतन वर्मा, नीरज प्रेमी, रवि वर्मा,आदित्य मलिक, रविंद्र उनियाल, रोशन खान, मनोज मिश्रा,नीलम रावत, संदीप मैथानी, मुकेश रावत, कुलदीप कुमार, अमन, शैलेश,प्रमोद तिवारी, हर सिंह, बलवंत जीना, मनोज नेगी, शिव सिंह, मुकेश जोशी, नरेंद्र, दिनेश मेहता, बचन सिंह, दीपा नेगी, गंगा तिवारी, रंजना जोशी, सीमा, नीटू रावत, शकुंतला देवी, प्रभा देवी, कार्की नेगी, रेनू, अनीता मेहता, दीपा मवारी, पूनम नेगी, सोनम रावत, मंजू जीना, शिवानंद, राकेश नेगी, पुष्कर, सर्वन मेहरा, भुवन डिमरी, अंकित त्यागी, अरविंद पांडेय, अवतार सिंह, प्रकाश साहदेव पांडेय, विशाल राय, आशीष तिवारी, रत्नेश पांडेय, मंजू सिंह, ललिता गिरी, नीरज पाठक, पूजा, मोनिका, अनीता पांडेय, रश्मि राय, संजीव चौधरी, संदीप गुप्ता, नवीन राय, अवधेश वर्मा, डॉ. आकाशदीप, अरविंद पांडेय, अमन त्यागी, वीरेंद्र यादव, सुनील शुक्ला, पारस सूरी, जसविंदर सिंह, अंकित शर्मा, पुष्कर सेमवाल, दीपक अग्रवाल, उपेंद्र तोमर,विपिन गैरोला, एम.एन. गैरोला, सुरेंद्र शर्मा, अजीत सिंह, अनुपम दीक्षित, संदीप नेगी, रंजना डोंडियाल, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु,क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने विकास कार्यों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
