अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है।
कनखल पुलिस द्वारा *“ऑपरेशन प्रहार”* के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 10.04.26 को अवैध शराब तस्करी करते हुये महिला सहित 02आरोपित को धर दबोचा।
आरोपितों के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता आरोपित*
1-कमल पुत्र राम किशन निवासी रविदास बस्ती थाना कोतवाली कनखल हरिद्वार।
2-महिला निवासी बजरीवाला बैरागी कैम्प थाना कनखल हरिद्वार।
*बरामदगी*
1- देशी 26 पाउच्छ टेट्रापैक
2- देशी 28 पाउच्छ टेट्रापैक
*पुलिस टीम*
01. हे0का0 जितेन्द्र कुमार
02. हे0का0 जितेन्द्र शाह
03. का0 संजू सैनी
04. का0 अरविन्द नटियाल
05. म0का0 सुष्मिता रावत
