अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की जयंती के अवसर पर जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार द्वारा उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। आज दिनांक- 10.09.2026 को *सुश्री अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक महोदया रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार* द्वारा पुलिस कार्यालय में पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनके राष्ट्र एवं समाज के प्रति अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया।
📌पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी के व्यक्तित्व एवं कर्तव्य को याद करते हुए कहा गया कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण, जनसेवा तथा प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श, कर्तव्यनिष्ठा, सादगी एवं जनहित के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
➡️इसी क्रम में जीआरपी पुलिस लाइन, जीआरपी के समस्त थाना/चौकियों में भी अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
