ब्रह्मलीन गुरुदेव गुरु भगवान परम पूज्य महंत दर्शन सिंह त्याग मूर्ति महाराज की पष्ठम पुण्य तिथि मनायी गई

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। देवपुरा आश्रम ट्रस्ट समिति देवपुरा चौक हरिद्वार में प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान परम पूज्य श्री महंत दर्शन सिंह महाराज कि पष्ठम पुण्यतिथि आश्रम में बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई वार्षिक महोत्सव में बोलते हुए महंत गुरमीत सिंह महाराज ने कहा परम पूज्य गुरु भगवान श्री श्री ब्रह्मलीन महंत दर्शन सिंह जी महाराज इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान का एक भंडार थे उनके ज्ञान के दीप आज भी सुख शांति समृद्धि के रूप में भक्तजनों में तथा आश्रम में जल रहे हैं हम उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं पर चलकर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ कर रहे हैं इस अवसर पर हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आये संत महापुरुषों ने विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!