आरोपित के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 26 वाहन चालकों के काटे चालान

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। कस्बा भगवानपुर में फ्लाईओवर एवं नेशनल हाईवे के ऊपर अपने वाहनों को गलत तरीके से पार्किंग करने वालों के विरुद्ध भगवानपुर पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। कस्बा भगवानपुर में लोगों द्वारा फ्लाई ओवर और नेशनल हाईवे के ऊपर अपने वाहनों को गलत तरीके से पार्क किया जा रहा था जिससे कभी भी कोई घातक दुर्घटना घटित हो सकती है। आम जन की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत आज दिनांक 3.4.26 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार कस्बा भगवानपुर फ्लाई ओवर एवं नेशनल हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया व फ्लाई ओवर और नेशनल हाईवे के ऊपर गलत तरीके से खड़े वाहनों पर क्लैम्प लगा एवं क्रेन के माध्यम से टो कराकर 26 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही साथ सभी को अवगत भी कराया गया की फ्लाई ओवर के ऊपर और नेशनल हाईवे वाहनों को पार्क करने से किसी भी समय कोई दुर्घटना घटित हो सकती है अतः सभी लोगों को अपने वाहन निर्धारित और सुरक्षित पार्किंग में खड़ा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!