कांगड़ी स्थित श्री महंत देवपुरी आश्रम में परम पूज्य प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान महंत थानापति श्री भोला पुरी जी महाराज का षोड़शी भंडारा संत महापुरुषों के पावन वचनों की वर्षा के बीच बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। कांगड़ी स्थित श्री महंत देवपुरी आश्रम में परम पूज्य प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान महंत थानापति श्री भोला पुरी जी महाराज का षोड़शी भंडारा उनके ब्रह्मलीन हो जाने के पश्चात संत महापुरुषों के पावन वचनों की वर्षा के बीच बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हु इस अवसर पर महंत भोला पुरी जी महाराज की सेवाभावी शिष्य महंत मिथिलेश पुरी जी महाराज की चादर विधि अखाड़े के द्वारा तथा सभी आश्रम मठ मंदिरों से आए संत महापुरुषों द्वारा संपन्न की गई इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जूना अखाड़े के महामंत्री श्री महंत महेश पुरी जी महाराज द्वारा की गई इस अवसर पर वरिष्ठ सभापति श्री महंत प्रेम गिरि महाराज अध्यक्ष श्री महंत केदारपुरी महाराज जी की गरिमा मय उपस्थित के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए अखाड़े केमहामंत्री श्री महंत महेश पुरी महाराज ने कहा संतों का जीवन समाज को समर्पित होता है संत महापुरुषों द्वारा जो भी धर्म कर्म के कार्य किए जाते हैं उनमें जगत कल्याण की भावना निहित होती है इस अवसर पर बोलते हुए महंत साध्वी मिथिलेश पुरी महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे

उनके ज्ञान का प्रताप आज भी आश्रम में तथा भक्तजनों के बीच सुख शांति समृद्धि के रूप में विद्यमान है इस अवसर पर महंत मनोज गिरी महंत ललित गिरी महाराज महंत आकाश गिरी महाराज महंत रतन गिरी महाराज महामंडलेश्वर प्रबोधानन्द महाराज महामंडलेश्वर ललिता नंद महाराज कोठारी महंत भीष्म गिरी महाराज कारोबारी सक्षम गिरी महाराज महंत गोविंदपुरी महाराज स्वामी रवि देव महाराज बड़ा उदासीन अखाड़े के सचिव गोविंद दास महाराज महंत सूर्यांश मुनि महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल रामदास महाराज कोतवाल श्याम गिरी महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे इस अवसर पर विशाल संत भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी संत महापुरुषों तथा भक्त जनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!