नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा सुभाषनगर वार्ड संख्या–10 की गली संख्या A-1 एवं A-6 में नवनिर्मित अनेक आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उनका लोकार्पण किया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा और स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। लोकार्पण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों को खराब सड़कों के कारण आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए इन सड़कों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया गया है। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना नगर पालिका की प्राथमिकता है। इसी क्रम में सुभाषनगर वार्ड संख्या–10 की इन सड़कों का निर्माण कराया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने यह भी कहा कि आने वाले समय में भी नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे, ताकि शिवालिक नगर को एक व्यवस्थित और सुविधाजनक नगर के रूप में विकसित किया जा सके। इस अवसर पर सभासद रमेश पाठक, डॉ. राजकुमार यादव व वीरेंद्र अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, जिला आईटी संयोजक उमेश पाठक, चंद्रभान, मंडल कार्यकारिणी सदस्य रिंकू कृष्णा, राजेश दुबे, नंद दुबे, राजनाथ, ऋषभ शर्मा, जितेंद्र राय, अंशुल शर्मा,आदित्य मलिक,अनमोल चौहान, रेखा शर्मा, सीता देवी, उनका मेहता, राजकुमार, रमेश चौबे, सुंदरलाल सैनी, लालमणि तिवारी, रणधीर प्रताप सिंह, सुनील कुमार, सतेंद्र रावत, अजय राव, दीपक शर्मा, गौरव राजपूत, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु, बडी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!