श्रवण नाथ व्यापार मंडल, कुशा घाट में चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। श्रवणनाथ व्यापार मंडल, कुशा घाट में चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न अध्यक्ष मनोज खुराना महामंत्री अनुज कोठियाल कोषाध्यक्ष पंकज मित्तल होना व्यापारियों की एकजुटता और सामंजस्य का बेहतरीन उदाहरण है। पूरे बाजार के व्यापारियों ने पुराने अधिकारियों पर ही फिर से विश्वास जताया और उन्हें दोबारा कमान सौंपी यह दर्शाता है कि पिछले कार्यकाल में उनका काम कितना संतोषजनक रहा होगा। सभी व्यापारी उपस्थित रहकर इस प्रक्रिया में शामिल हुए और मां गंगा का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया, जो एक आध्यात्मिक और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है। ऐसे एकमत से चुने गए नेतृत्व से उम्मीद है कि आने वाले समय में बाजार की समस्याओं का समाधान, विकास कार्य और व्यापारियों के हितों की बेहतर रक्षा होगी। बधाई हो सभी व्यापारी भाइयों को मां गंगा की कृपा से सरवन नाथ व्यापार मंडल और कुशा घाट बाजार हमेशा समृद्ध और खुशहाल रहे। जय मां गंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!