आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने 03 मोबाइल व एक सरिया का टुकड़ा किया बरामद

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। महावीर विहार रावली महदूद निवासी विपिन गिरी ने कोतवाली सिडकुल में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके घर से मोबाइल फोन (विवो कंपनी) व गुल्लक जिसमें ₹10000 रखे हुए थे, को अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली सिड़कुल में मु0अ0सं0- 217/26 धारा 305(1)/331 (4)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

 

मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर दिनांक 28/05/26 को महिंद्रा पार्क में खड़े दो संदिग्ध व्यक्तों (जिनमें एक व्यक्ति के हाथ में सरिया का टुकड़ा था) को मौके पर ही पकड़कर पूछताछ की तो ज्ञात हुआ कि दोनों में से एक नाबालिग है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और सरिए का टुकड़ा बरामद किया।

 

पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह दोनों दोस्त हैं तथा नशे (स्मैक) का खर्चा पूरा करने के लिए उन्होंने ही महावीर विहार स्थित एक घर से 01 मोबाइल फोन व गुल्लक चोरी किया था। गुल्लक से मिले रुपयों को दोनों ने आपस में बांट कर खाने-पीने में खर्च कर दिए।

 

बरामद मोबाइल फोनों के आईएमइआई नंबर का मिलान करने पर एक मोबाइल फोन का मिलान मुकदमे में चोरी हुए मोबाइल से होने पर समीर उर्फ मैगी को पुलिस हिरासत में लेते हुए उसके नाबालिग दोस्त को नियमों के मुताबिक पुलिस संरक्षण में लिया गया। मुकदमें में धारा 3(5)/317(2)BNS की बढ़ोतरी की गई। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अन्य 02 मोबाइल के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

*विवरण आरोपित-*

1-समीर उर्फ मैगी पुत्र गंगाराम निवासी सरकारी स्कूल के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

2-विधि विवादित किशोर

 

*बरामदगी-*

1- मोबाइल फोन- 03

2- एक सरिया का टुकड़ा (वारदात में इस्तेमाल)

 

*पुलिस टीम-*

1- उ0नि0 जय सिंह राणा

2- हे0का0 सोहन राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!