देहरादून। भगवा हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड ने विकासनगर, देहरादून पहुंचकर विनोद कश्यप हत्याकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर संदीप रोड ने उत्तराखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि विनोद कश्यप की हत्या में संलिप्त मुख्य आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए तथा उनका एनकाउंटर कर प्रदेश में अपराधियों के बीच सख्त संदेश दिया जाए। उन्होंने कहा कि जघन्य अपराध करने वालों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। संदीप रोड ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता का विश्वास कायम रखने के लिए दोषियों को शीघ्र एवं कड़ी सजा मिलनी आवश्यक है। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर सभी दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कठघरे में लाने की मांग की। इस दौरान भगवा हिन्दू सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग का समर्थन किया।
भगवा हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड ने विनोद कश्यप हत्याकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया
