रानीपुर मोड़ पर सुपर ग्रैंड्स बेकर्स एंड नमकीन शॉप का भव्य शुभारंभ

अजय वर्मा

हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित Super Grand में सुपर ग्रैंड्स बेकर्स एंड नमकीन शॉप के भव्य शुभारंभ का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रतिष्ठान संचालकों को शुभकामनाएं दीं। यह प्रतिष्ठान बेकरी उत्पादों, नमकीन, केक, स्नैक्स कोल्डिंग, पेटीज, पेस्टी, नमकीन, बिस्कुट, चॉकलेट, केक, एवं अन्य खाद्य सामग्री की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि यह शॉप गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं बेहतर सेवाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों की पसंदीदा बेकरी एवं नमकीन केंद्र बनेगी। प्रतिष्ठान संचालकों ने सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों को ताजगी, गुणवत्ता एवं उचित मूल्य पर उत्कृष्ट उत्पाद उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शुभारंभ के अवसर पर आए अतिथियों के लिए विशेष जलपान एवं प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर किरण अरोड़ा, इराज गांधी, चक्षु वाधवा, सानिया वाधवा, मेघा गांधी, अक्षय वाधवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!