अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित पीठ बाजार में श्री मित्तल एंटरप्राइजेज शॉप का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान पर ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिकल आइटम और घरेलू उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
श्री मित्तल एंटरप्राइजेज में दीपावली की आकर्षक लाइट्स, फैंसी लाइट्स, खूबसूरत झूमर, वॉल एवं सीलिंग हैंगिंग, चिमनी, इनवर्टर-बैटरी, सोलर प्लांट सहित विभिन्न प्रकार के होम एप्लायंसेज उपलब्ध हैं। प्रतिष्ठान में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बिजली से संबंधित अनेक उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा। दीपावली के त्योहार को देखते हुए रंग-बिरंगी लाइट्स और आकर्षक सजावटी उत्पादों की उपलब्धता ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्री मित्तल एंटरप्राइजेज के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को इलेक्ट्रिकल आइटम एवं घरेलू उपकरणों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिला है। इस अवसर पर प्रियांशु, आशीष, अनमोल, शुभम मौजूद रहे।
