अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अपराधियो के विरूद्ध लगातार तबाडतोड कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपराधियो, संदिग्धो के विरूद्ध कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 02.10.2026 की रात्रि को दौराने गश्त/पैट्रोलिंग मुखबिर ने सूचना दी कि बी0एच0ई0एल0 स्टेडियम के पास झाडियों की आड में 04 व्यक्ति बैठे हुये हैं जिनके पास कुछ संदिग्ध औजार भी हैं और वह बी0एच0ई0एल0 क्षेत्र में चोरी करने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये बी0एच0ई0एल0 स्टेडियम के पीछे स्थित अंधेरे में झाडियों में छिपकर बैठे 04 संदिग्धो 1- उज्जैर पुत्र खलील,2- लक्की पुत्र अनिल 3- नितिन पुत्र जगराम, 4- आकाश पुत्र दौलत राम निवासी ग्राम अन्नेकी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार को धर दबोचकर बाद पूछताछ उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण (एक अदद लोहे की छैनी, एक लोहे की सरिया का टुकडा एक प्लास व एक अदद पेचकश) की बरामदगी की गयी। पूछताछ पर चारो संदिग्धो द्वारा बताया कि हम साहब हम चारों नशा करने के आदी हैं, हमारे पास नशा करने के लिए पैसे नहीं हैं, इस कारण आज हम BHEL और टिहरी विस्थापित कलोनी में चोरी करने के लिये आये थे और किसी बन्द घर में चोरी करने की योजना बना ही रहे थे। हरिद्वार पुलिस ने चारो संदिग्ध युवको को हिरासत में लेकर चारो संदिग्धो के विरूद्ध चोरी की योजना बनाते हुये उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण बरामद होने पर थाने पर मु0अ0सं0 340/26 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*पकड़े गए आरोपी-*
1- उज्जैर पुत्र खलील निवासी मदीना मस्जिद हज्जन का कुंआ थाना ज्वालापुर हरिद्वार।
2- लक्की पुत्र अनिल निवासी ग्राम टटीरी थाना बागपत जिला बागपत उ0प्र0।
3- नितिन पुत्र जगराम निवासी ग्राम अन्नेकी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार।
4- आकाश पुत्र दौलत राम निवासी ग्राम अन्नेकी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार।
*बरामदगी-*
1- चोरी करने के उपकरण (एक अदद लोहे की छैनी, एक लोहे की सरिया का टुकडा एक प्लास व एक अदद पेचकश)
*आपराधिक इतिहास आरोपी लक्की-*
1- मु0अ0सं0 111/21 धारा 392,411 भादवि थाना रानीपुर हरिद्वार।
2- मु0अ0सं0 207/24 धारा 303(2),317(2),3(5) बी0एन0एस0 थाना कनखल हरिद्वार।
3- मु0अ0सं0 209/24 धारा 303(2),317(2),3(5) बी0एन0एस0 थाना कनखल हरिद्वार।
4- मु0अ0सं0 600/24 धारा 303(2),317(2),3(5) बी0एन0एस0 थाना ज्वालापुर हरिद्वार।
*आपराधिक इतिहास आरोपी उज्जैर-*
1- मु0अ0सं0 735/23 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट थाना ज्वालापुर हरिद्वार।
*पुलिस टीम*-
1- प्रभारी निरी0 मनोहर भण्डारी
2- अ0उ0नि0 मोहन सिंह रावत
3- हे0कां0 जितेन्द्र चौधरी
4- कानि0सर्वजीत सिंह
5- कानि0 अमित राणा
6- कानि0 बीरेन्द्र जोशी
7- कानि0 विवेक गुसांई
