हरिद्वार पुलिस का वारण्टियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस द्वारा वारण्टियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रानीपुर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद एवं गैर जनपद क्षेत्रों में लगातार दबिशें देकर वारण्टियों की गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से वारण्टियों एवं अपराधियों में भय का माहौल है तथा कुछ वारण्टियों द्वारा स्वयं न्यायालय में सरेंडर भी किया जा रहा है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दिनांक 07.09.2026 को रानीपुर पुलिस द्वारा वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर जनपद एवं गैर जनपद क्षेत्रों में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 05 वारण्टियों को उनके मस्कनों से हिरासत में लिया गया।

 

सभी के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*नाम पता आरोपित*

1. आसिफ पुत्र राशिद निवासी मकान नं. 147, विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 29 वर्ष। *सम्बन्धित वाद संख्या 798/2024*

2. ⁠अरिज उर्फ आरिफ पुत्र राशिद निवासी मकान नं. 147, विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष सम्बन्धित वाद संख्या 798/2024,

3. ⁠संदीप सिंघानिया पुत्र मदन सिंघानिया निवासी सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार सम्बन्धित वाद संख्या 5382/2025

4. ⁠अमित पुत्र हरनाम निवासी सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 27 वर्ष सम्बन्धित वाद संख्या 5382/2025, मु0अ0सं0 41/2024, धारा 380, 411 भादवि।

5. ⁠सूरज तिवारी पुत्र विजय कुमार तिवारी

निवासी ग्राम हरिपुर कला, थाना रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र 38 वर्ष।

सम्बन्धित वाद संख्या 3908/2024, धारा 420 भादवि।

 

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 चरण सिंह चौहान

2. अ0उ0नि0 राकेश कुमार

3. अ0उ0नि0 मोहन सिंह,

4. हे0का0 जगदेव

5. हे0का0 विमल नेगी

6. कानि0 सर्वजीत सिंह

7. का0 कुँवर राणा

8. का0 सुरेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!