बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल रहा चैम्पियन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। डीएवी पब्लिक स्कूल और डीपीएस रानीपुर के बीच खेला गया फाइनल मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल ने 58-38 के स्कोर के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया और जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग का मुकाबला डीपीएस रानीपुर और डीएवी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें कड़े और रोचक मुकाबले में डीपीएस रानीपुर ने 36-32, के स्कोर से डीपीएस रानीपुर ने जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम की, कार्यक्रम के समापन समारोह में कैबिनेट मिनिस्टर मदन कौशिक जी व प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी मनोज जख्मोला ने खिलाडि़यों को पुरस्कार वितरित किए और अपनी शुभकामनाएँ दीं, कार्यक्रम के समापन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मिनिस्टर मदन कौशिक ने कहा कि खिलाडि़यों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कड़ी मेहनत के द्वारा ही खिलाड़ी जीत को हासिल करता है। खेलने से खिलाडि़यों का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। इसीलिए सभी को कोई न कोई खेल खेलना चाहिए इन्हीं खिलाड़ियों में से आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। आज हरिद्वार खेलों में अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी मनोज जख्मोला ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं जैसे उद्यमान खिलाड़ी पुरस्कार योजना खेल महाकुंभ खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप टैलेंट सर्च योजना उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल का उज्ज्वल भविष्य है। सरकार खेलों को प्रोत्साहन करने के लिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!