अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार एवं उत्तराखण्ड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आगमन को देखते हुए कप्तान जीआरपी सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन में कांवड़ मेला 2026 मे सर्वप्रथम कांवड़ मेले में लगे समस्त पुलिस बल से मेडिकल संबंधी व अन्य समस्याओं के बारे में पूछा गया। रेलवे परिसरों में व्यापक सुरक्षा एवं यात्री सुविधा संबंधी व्यवस्थाएँ लागू कर ।मेले के दौरान हरिद्वार, ऋषिकेश, लक्सर, रुड़की, देहरादून तथा अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त जीआरपी बल की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर चौबीसों घंटे सतर्क निगरानी रखी जा रही है। डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्तों द्वारा नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया है।भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए रेलवे प्रशासन, आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्य करने हेतु कहा गया । महिला यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।पुलिस अधीक्षक, जीआरपी उत्तराखण्ड, हरिद्वार ने सभी कांवड़ यात्रियों एवं रेल यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल निकटतम जीआरपी कर्मी, आरपीएफ अथवा रेलवे हेल्पलाइन पर दें। साथ ही अपने सामान की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जीआरपी उत्तराखण्ड का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु शपथ दिलाई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
संपूर्ण मेला क्षेत्र को 02सुपर जोन, 04जोन एवं 07सेक्टर में विभाजित किया गया है जिसमें 01सीओ,04इंस्पेक्टर, 09 सब इंस्पेक्टर,88
उ0नि0(प्रशिक्षु), 09अ0उ0नि0 30हेड कांस्टेबल,71कांस्टेबल,02 platoon CRPF, 01 platoon IRB तैनात रहेंगे।
बैठक में जीआरपी, आरपीएफ,रेलवेज अधिकारी एवं लगभग 500 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
