अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। श्रीमती अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक जीआरपी महोदया के आदेशानुसार एवं श्री अनुज, पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार* के दिशा-निर्देशन तथा थानाध्यक्ष थाना जीआरपी देहरादून के नेतृत्व में वांछित वारंटी/अभियुक्तों की शीघ्र-अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना जीआरपी देहरादून पर पुलिस टीम गठित की गई। थाना जीआरपी देहरादून पर पंजीकृत चोरी के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 30.04.2026 को जमानत पर रिहा किया गया था तथा जमानत पर रिहा होने के बाद गैरहाजिर चल रहा था, की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।दिनांक 15.09.2026 को थाना जीआरपी देहरादून की पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे *वारंटी/अभियुक्त हंसपाल राणा पुत्र कीर्ति सिंह चालानी थाना जीआरपी देहरादून पर उ0नि0 प्रवीना सिद्धोला एवं कर्मगण हे0का0 33 धर्म सिंह व हे0का0 16 बलदेव सिंह के सहयोग से गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुए रेलवे स्टेशन देहरादून से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
💥नाम व पता अभियुक्त💥
हंसपाल राणा पुत्र कीर्ति सिंह
निवासी ग्राम स्यूरी, थाना/तहसील धनसाली, जिला टिहरी गढ़वाल
उम्र – 33 वर्ष
*अपराध विवरण*
मु0अ0सं0-01/2026, धारा 305(बी), 317(2) बीएनएस, थाना जीआरपी देहरादून।
*गिरफ्तारी टीम*
1,उ0नि0 प्रवीना सिद्धोला, थाना जीआरपी देहरादून
2,हे0का0 33 धर्म सिंह
3,हे0का0 16 बलदेव सिंह
