अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित फिराहेडियान धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शिवम श्रोत्री जी ने समाज के सामने एक मिसाल प्रस्तुत करते हुए अपने जन्म दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर श्रीमती किरण जैसल ने किया इस अवसर पर गंगा सभा के महामंत्री श्र तन्मय वशिष्ठ ने कहा जो समाज से जुड़ा होता है वह सदैव दूसरों के हितों की सोच रखता है इसी सोच के अंतर्गत श्री शिवम श्रोत्रीय जी ने रक्तदान शिविर अपने जन्म दिवस पर लगाकर समाज के सामने एक नजीर प्रस्तुत की है एवं बताया है कि हम दूसरों के जीवन की सोच रखते हुए भी अपनी खुशियों को किस तरह से मना सकते हैं रक्तदान से बड़ा इस संसार में कोई और दान हो ही नहीं सकता इस दान के दाता दूसरों के जीवन की रक्षा करने के साथ-साथ उन्हें एक नवजीवन भी प्रदान करते हैं इस अवसर पर डॉ् विशाल गर्ग गंगा सभा के सभापति श्री कृष्ण कुमार ठेकेदार पार्षद श्री तन्मयी श्रोत्रीय आदेश सैनी पार्षद श्री उज्ज्वल पंडित सहित भारी संख्या में स्थानीय विशिष्ट जन तथा क्षेत्रीय नागरिक तथा भारी संख्या में रक्तदान करने आये दानदाता उपस्थित थे इस अवसर पर केक काटकर जन्म दिवस की सभी के बीच खुशियां मनाई गई।
