अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
श्यामपुर। गाजीवाली में धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता की मिसाल पेश करते हुए शिव मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान एवं पूर्व प्रधान श्री होरीपाल जी के नेतृत्व तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत भूमि पूजन के साथ हुई। भूमि पूजन के अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।
गांववासियों का मानना है कि शिव मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि धार्मिक, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का केंद्र भी बनेगा। मंदिर निर्माण से ग्रामीणों को भगवान शिव की आराधना के लिए स्थायी धार्मिक स्थल उपलब्ध होगा और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से शुरू हुई यह पहल गांव की धार्मिक भावनाओं, भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और आपसी एकजुटता को दर्शाती है।
