ऑपरेशन प्रहार 02 नशीले इन्जेक्शन तस्कर दबोचे

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है। कनखल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 23.10.26 को कनखल पुलिस गश्त मे थी तो माया बिहार जगजीतपुर की तरफ 02 लोग पैदल पैदल आते दिखाई दिये जिन्हे संदिग्ध होने पर तलाशी ली गयी तो इनके पास से BUPRENORPHINE के 5+5 नशीले इन्जेक्शन बरामद हुये ।जिनके विरुद्ध कोतवाली कनखल पर NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

*नाम पता आरोपित*

1- सुमित कुमार पुत्र पवन सिहं निवासी ग्राम जियापोता थाना कोतवाली कनखल हरिद्वार।

2- मनीष उर्फ मोनू पुत्र मोहन निवासी ग्राम जियापोता थाना कोतवाली कनखल हरिद्वार।

 

*बरामदगी*

1-सुमित से 5 इन्जेक्शन BUPRENORPHINE

2-मनीष से 5 इन्जेक्शन BUPRENORPHINE

 

*पुलिस टीम*

1- व0उ0नि0 अनुज सिहं

2- उ0नि0 नवल किशोर गुप्ता

3- अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी

4- का0 गजय तोमर

5- का0 सुनील चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!