हरिद्वार में साउथ इंडियन स्वाद का नया ठिकाना बना ‘उडुपी कैफे

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। धर्मनगरी के रानीपुर स्थित गोविंदपुरी क्षेत्र में साउथ इंडियन व्यंजनों के शौकीनों के लिए नए प्रतिष्ठान ‘उडुपी कैफे’ (Udupi Cafe) का शुभारंभ हो गया है। यहां ग्राहकों को दक्षिण भारतीय खानपान के विशेष स्वाद के साथ विभिन्न प्रकार के सॉफ्ट ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स, बेवरेज, कॉफी और चाय की सुविधा उचित दामों पर उपलब्ध कराई जा रही है। कैफे की खासियत स्वाद के साथ स्वच्छता और ग्राहकों की सुविधा पर विशेष ध्यान देना है। यहां परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर खानपान का आनंद लेने के लिए बेहतर एवं आरामदायक व्यवस्था की गई है।

प्रतिष्ठान में साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण खानपान और किफायती कीमतों को प्राथमिकता दी गई है। उडुपी कैफे का उद्देश्य हरिद्वारवासियों को एक ही स्थान पर दक्षिण भारतीय स्वाद और मनपसंद पेय पदार्थों का बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!