अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। सप्तऋषि आश्रम में त्रिवेणी धाम सत्संग मंडल एवं भक्तजनों के सानिध्य में 3 से 10 अक्टूबर तक अमृत महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
कथा व्यास पीठ पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर डॉ. गणेश दास जी महाराज, श्री अवध बिहारी कुंज, अयोध्या धाम विराजमान होकर श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराएंगे। त्रिवेणी धाम सत्संग मंडल की ओर से विभिन्न तीर्थस्थलों पर समय-समय पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाता रहा है। हरिद्वार में मंडल की यह पहली कथा है।
