अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार जनपद एवं गैर जनपदों में दबिश देकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05.09.2026 को रानीपुर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा वारंटियों की धरपकड़ हेतु जनपद हरिद्वार एवं गैर प्रांत सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में दबिश दी गई। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 04 वारंटियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 03 वारंटी सहारनपुर (उ0प्र0) से तथा 01 वारंटी जनपद हरिद्वार से हिरासत में लिया गया।
सभी के विरुध्द आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता वारंटी*
1. सूरज पुत्र सहदेव निवासी इंदिरा कॉलोनी, थाना सदर कोतवाली नगर, जनपद सहारनपुर (उ0प्र0), उम्र 22 वर्ष।
*सम्बन्धित वाद संख्या 771/23, धारा 392/411/34 भादवि*
2. अक्षय पंडित पुत्र कृष्णा शर्मा निवासी पेपर मिल रोड, इंदिरा कॉलोनी, मंदिर के सामने वाली गली, थाना सदर कोतवाली नगर, जनपद सहारनपुर (उ0प्र0), उम्र 29 वर्ष।
*सम्बन्धित वाद संख्या 771/23, धारा 392/411/34 भादवि*
3. मोनू पुत्र हरमीर निवासी इंदिरा कॉलोनी, थाना सदर कोतवाली नगर, जनपद सहारनपुर (उ0प्र0), उम्र 29 वर्ष।
*सम्बन्धित वाद संख्या 771/23, धारा 392/411/34 भादवि*
4. आदिल उर्फ टोना पुत्र मुजम्मिल निवासी ग्राम गढ़, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष।
*सम्बन्धित वाद संख्या 3867/2021, धारा 380/411/452 भादवि*
*पुलिस टीम*
1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2. अ0उ0नि0 राकेश कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर
3. अ0उ0नि0 मोहन सिंह
4. हे0का0 नरेन्द्र कुमार
5. का0 हरीश राणा,
6. का0 दीपक रावत
