सेवा पंथी आश्रम कृष्णा मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। सेवा पंथी आश्रम स्थित कृष्णा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ भगवान का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!