अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम के पास ADARSH AUTOMOBILE SHOWROOM में न्यू KINETIC DX NOW इलेक्ट्रिक स्कूटर को भव्य समारोह के दौरान लॉन्च किया गया। इस अवसर पर शोरूम संचालक अक्षय वालिया एवं गणमान्य अतिथियों ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का अनावरण किया। लॉन्चिंग के दौरान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ती मांग और पर्यावरण अनुकूल वाहनों की उपयोगिता पर चर्चा की गई।
शोरूम प्रबंधन अक्षय वालिया ने बताया कि KINETIC DX NOW आधुनिक डिजाइन और इलेक्ट्रिक तकनीक से लैस है, जिसे शहर में सुविधाजनक एवं किफायती आवागमन को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

नए स्कूटर को देखने और इसकी खूबियों की जानकारी लेने के लिए ग्राहकों में उत्साह नजर आया। शोरूम प्रबंधन अक्षय वालिया ने बताया कि ग्राहक ADARSH AUTOMOBILE पहुंचकर स्कूटर की जानकारी एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
