हरिपुर कला स्थित झालावाड़ गुजरात आश्रम में श्रीमद् भागवत सप्ताह का भव्य आयोजन

अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। पावन एवं मोक्षदायिनी मां गंगा के पवित्र घाट पर स्वर्गीय वाघेला जीवुभा अमर संग की पावन स्मृति एवं पितृ मोक्षार्थ ग. स्व. जीवुवा वाघेला परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं धर्मप्रेमी भक्तजन कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रवक्ता यू.पु. घ घू श्री 1008 महामंडलेश्वर भाबरा वायु जी ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य अपने पितरों की आत्मा की शांति एवं समाज में सनातन धर्म के प्रति आस्था को बढ़ावा देना है। कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा गंगा तट पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!