अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। स्थित मेड्रिक्स हॉस्पिटल में 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अस्पताल द्वारा आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि शिविर में मरीजों की LIPID PROFILE, RANDOM SUGAR तथा HBA1C की जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप एवं उससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है।
मेड्रिक्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में उच्च रक्तचाप एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, जिससे हृदय रोग, स्ट्रोक और मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली बेहद आवश्यक है।
अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं।
