चोरी की मोटर साईकिल सहित आरोपित को धर दबोचा

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से अनुपाल किये जाने हेतु आदेशित किया गया था।

 

आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा वान्छित/ शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तार हेतु अलग-अलग टीमो का गठन किया गया।

 

तथा वांछित/शातिर अपराधियो की चुन-चुन कर गिरफ्तारी किये जाने हेतु अलग- अलग टास्क दिया गया है ।

 

कोतवाली मंगलौर पर माह नम्बर 2025 मे वादी वसीर अहमद द्वारा ई-एफआईआर के माध्यम से अपनी मोटर साईकिल को चोरी होने के सम्बन्ध मे दिनांक 25-11-26 को अभियोग पंजीकृत कराया गया।

 

ऑपरेशन प्रहार के तहत आरोपित की गिरफ्तारी हेतु एक टीम को जो कि लगभग 06 माह से चोरी हुई मोटर साईकिल की बरामगी/ गिरफ्तारी आरोपित मे लगाया गया।

 

जिसके फलस्वरुप मंगलौर पुलिस द्वारा आँपरेशन प्रहार के तहत निम्न आरोपित को मंगलौर से पकडा जिसके कब्जे से चोरी की गई मोटर साईकिल बरामद की गई।

 

आँपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

 

*नाम पता आरोपित*

1-शहबान उर्फ भाटू पुत्र अब्दुल्ला निवासी मलकपुरा कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार।

 

*बरामदगी*

मोटर साईकिल

 

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 नितिन विष्ट

2- कानि0 विनोद

3- कानि0 मोहन पंवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!