अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजन के महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी महाराज, विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर आदि गुरु महाराज, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर जनार्दन उपाध्याय, अभय सिंह कुलकर्णी, पंडित अशोक शर्मा, अरुमुगम स्वामी, युधिष्ठिर त्यागी, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी राष्ट्रीय सचिव विo मोहन अनिल पवार उत्तर प्रदेश के प्रदेशध्यक्ष संजीव सिंह राणा विवेक वशिष्ठ सत्येंद्र त्यागी गौरव मल्होत्रा मनोज त्यागी एक त्यागी मुकुल कुमार अनिल कांत भटनागर आचार्य जोगेंद्र भारद्वाज अशोक त्यागी सतीश रावत विरम भाई देसाई जितेंद्र सिंह मोहन कोरे मोरे कन्हैया लाल रायकवाड़ उदय कुमार एक शर्मा सहित बड़ी संख्या में महासभा के पदाधिकारी सदस्य में पूरे देश से पधारे धार्मिक सामाजिक संगठनों के सैकड़ो लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर सरस्वती वंदना हिंदू महासभा ध्वत गीत, वंदे मातरम का गान सुनाया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
हिंदू महासभा स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुन्ना कुमार शर्मा ने समस्त हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं और देशवासियों का आह्वान किया कि हमें देश के महान नेताओं वीर सावरकर, भाई परमानंद पंडित मदन मोहन मालवीय स्वामी श्रद्धानंद डॉ वी एस मुंडे महंत दिग्विजय नाथ लाला लाजपत राय के सपनों को पूरा करते हुए भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाना है।
हिंदुस्तान के हिंदुओं की समस्याओं का समाधान तभी होगा जब भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। देश का संविधान किसी भी कीमत पर हिंदुओं की रक्षा करेगा। गौ माता की पूर्ण रक्षा होगी। गौ माता की हत्या पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध होगा। देश में एक समान नागरिककानून होगा। लव जिहाद पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा साधुसंतों एवं हिंदू धर्म ग्रंथो का सम्मान होगा। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं एवं गौ रक्षों की रक्षा होगी। भारत पुन: विश्व गुरु बनेगा। देश दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्रीय बनेगा। हिंदू राष्ट्रीय बनने पर हिंदुओं के धर्मातरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा।
महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी महाराज ने हिंदू संस्कृति एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति गौ गंगा और गीता की रक्षा केवल हिंदू महासभा ही कर सकती है। महामंडलेश्वर आदि गुरु महाराज ने हिंदू युवकों का आह्वान किया कि भारत माता और गौ माता की रक्षा के लिए सर्वेस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार करें।
