23 अगस्त को मनाया जाएगा 116वां मुलतान जोत महोत्सव

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। 116वां श्री मुलतान जोत महोत्सव 23 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन के अध्यक्ष पूर्व विधायक डा.महेन्द्र नागपाल ने बताया कि जोत महोत्सव में मुख्य अतिथि असम के पूर्व राजयपाल प्रो.जगदीश मुखी, भाजपा के महामंत्री व राज्यसभा संसद तरुण चुघ, वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, संजय तलवार, टीवी एवं पुष्पा फिल्म के कलाकार अमर वाल्मीकि, धुरंधर फिल्म के कलाकार शेख रईस करीम आदि उपस्थित रहेगें। डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि वर्ष 1911 में भक्त रूपचंद ने समाज में भाईचारे एवं शांति की कामना को लेकर मुलतान (बटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बने) से पदयात्रा करते हुए हरिद्वार आकर सबसे पहले गंगा को जोत अर्पित की थी। भक्त रूपचंद द्वारा शुरू की गयी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूरे देश के मुलतानी समाज के लोग कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद हरिद्वार आकर गंगा को जोत अर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 23 अगस्त को हजारों लोग हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा से दूध की होली खेलेंगे ओर जोत अर्पित करेंगे। इस दौरान शोभायात्रा, सुंदर कांड पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!