जीआरपी उत्तराखंड की तत्परता एवं मानवीय पहल से मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को परिजनों से मिलाया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

ऋषिकेश। जीआरपी ऋषिकेश को पुलिस कंट्रोल रूम ऋषिकेश द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि योग नगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश पर एक महिला, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है, अनावश्यक रूप से घूम रही है।इस सूचना पर चौकी प्रभारी योग नगरी रेलवे स्टेशन, मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित रूप से योग नगरी रेलवे स्टेशन पोस्ट पर लाया गया। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम दिलशाना पत्नी शौकीन, निवासी ग्राम नौजुली, थाना गागालहेड़ी, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष बताया।

महिला द्वारा अपने पिता का नाम अयूब तथा अपने भाई का मोबाइल नंबर बताया गया। उक्त नंबर पर संपर्क करने पर इंतजार नामक व्यक्ति द्वारा फोन रिसीव किया गया, जिसने बताया कि दिलशाना उसकी बहन है तथा वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और घर से बिना बताए चली गई थी। इंतजार द्वारा बताया गया कि वह अपने परिजनों के साथ अपनी बहन को लेने योग नगरी रेलवे स्टेशन आ रहा है।महिला की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उसे महिला कांस्टेबल की निगरानी में सुरक्षित बैठाया गया। कुछ समय पश्चात महिला के पिता अयूब, भाई इंतजार एवं अन्य परिजन योग नगरी रेलवे स्टेशन पहुंचे।आवश्यक सत्यापन एवं विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत महिला दिलशाना को सकुशल एवं सुरक्षित अवस्था में उसके पिता, भाई एवं अन्य परिजनों के सुपुर्द किया गया। मौके पर आवश्यक सुपुर्दगीनामा तैयार कर महिला को परिजनों के साथ रवाना किया गया। महिला को सकुशल एवं सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने में जीआरपी ऋषिकेश पुलिस द्वारा की गई त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई के लिए महिला के परिजनों द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। जीआरपी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। रेलवे परिसर में किसी भी असहाय, मानसिक रूप से अस्वस्थ अथवा भटके हुए व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा जीआरपी को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!