ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत पुलिस टीमो ने फिर दबोचे 03 वारण्टी

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है। जिससे अपराधियो में खौफ का माहौल है, कुछ अपराधी स्वयं कोर्ट में सरेण्डर भी कर रहे है, रानीपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 14.07.2026 एवं आज दिनांक 15.07.2026 को भी वाण्टियो की धरपकड हेतु टीमें बनाकर दबिशें दी गयी, जिसमें पुलिस टीमो द्वारा मा0 न्यायालय से जारी निम्न 03 वारण्टियो को उसके मस्कनो से धर दबोचा ।

 

*नाम पता वारण्टी-*

1-मानविच पुत्र जयराम निवासी म0न0-224 आदर्श नगर रुडकी निकट शिव मन्दिर हरिद्वार सम्बन्धित *वाद सं0- 16/2020 धारा 8/20 NDPS act*

 

2-शरफराज पुत्र रिजवान निवासी ग्राम सलेमपुर कोत0 रानीपुर हरिद्वार सम्बन्धित *वाद संख्या-1397/2020 धारा 380,457,411 भादवि*

3-आसिफ पुत्र साहिद निवासी ग्राम सलेमपुर कोत0 रानीपुर हरिद्वार सम्बन्धित *वाद संख्या-1397/2020 धारा 380,457,411 भादवि*

 

*पुलिस टीम-*

1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक

2. उ0नि0 चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट,

3. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल,

4. का0गम्भीर तोमर,

5. का0 अजय कुमार,

6. का0 बीरेन्द्र जोशी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!