भारत के संकल्प में एकजुट होकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का काम करे : त्रिवेंद्र सिंह रावत

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के कार्यक्रमों के निमित हरिद्वार विधानसभा में में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक जी नगर निगम मेयर श्रीमती किरण जैसल जी जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा जी ने बिल्केश्वर कालोनी पार्क में वृक्षारोपण किया और व्यापारियों से चिकित्सकों से जनसंपर्क किया

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह जी ने मोदी जी के नेतृत्व में भारत किस प्रकार चाहे वो पर्यावरण के क्षेत्र में हो शिक्षा के क्षेत्र में हो स्वास्थ हो किसान हो युवा हो महिला हो और चाहे देश की आंतरिक सुरक्षा हो हर दिशा में आज भारत उन्नति कर रहा है

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह राव जी ने कहा कि मोदी जी कुशल नेतृत्व में भारत विकसित भारत के संकल्प में एकजुट होकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का काम कर विश्वपटल पर आज भारत का गौरव बढ़ रहा है

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी ने कहा कि आज देश हो या प्रदेश हो भाजपा की सरकार विकास के लिए संकल्पित है उत्तराखंड आज विकास की ओर गतिमान है उत्तराखंड के चारों धामों में आने वाले देश विदेश के श्रद्धालु बदलते उत्तराखंड के स्वरूप से अचंभित है

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट राजकुमार अरोड़ा अंजना चड्ढा जी राजेश शर्मा सचिन बेनीवाल सचिन वर्मा अनिल पूरी जी समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!