अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है तथा विगत 05 माह से जनपद में चलाया जा रहा सफाई अभियान, इस अभियान को ओर गति देने के लिए एवं चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए है, जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है।
दूसरे चरण में शुरू किए गए के सफाई अभियान में तैनात किए गए सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनाश्चित करते हुए सफाई का कार्य किया जा रहा है, जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ जनपद बनाए जा सके।
आज चलाए गए सफाई अभियान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 12,8 48 किलोग्राम सूखा एवं गीला कूड़ा एकत्रित किया गया।आज के सफाई अभियान मे विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें- शिक्षा विभाग, सैनिक,कल्याण, पर्यटन विभाग, सिंचाई विभाग, आबकारी विभाग, कृषि उत्पादन मंडी समिति,हरिद्वार रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व,युवा कल्याण विभाग, उत्तराखंड आयुर्वेदिक ऋषिकुल,नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों,जिला पंचायत,नगर निगम,महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दल,महिला समूह एवं स्वयं सेवी संस्थाओं, सिडकुल,बीएचईएल एवं खण्ड विकास अधिकारियो द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।
