अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। बर्फानी कुटी में ब्रह्मलीन प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान बर्फानी नागा बाबा शिवराज गिरी जी महाराज की पावन कृपा एवं स्मृति में स्थापित 108 शिवलिंग प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगांठ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान बर्फानी नागा बाबा शिवराज गिरी जी महाराज के जीवन, तपस्या एवं आध्यात्मिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गुरु भगवान महंत नागा बाबा गजेंद्र गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर रामानुज जी महाराज , महंत गंगा दास महाराज, महंत दुर्गा दास महाराज, महंत दिनेश दास महाराज, महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज, सहित अनेक संत महापुरुष उपस्थित रहे।
