अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। ShivDale School भेल रानीपुर हरिद्वार के कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किय। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया।




विद्यालय की छात्रा ऋतु ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तनवे तिवारी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्मित तिवारी ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा कनिष्का छाबड़ा ने 95.2 प्रतिशत तथा आदि बंसल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
