सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जीआरपी उत्तराखंड द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ का आयोजन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस* के अवसर पर जीआरपी उत्तराखंड द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीआरपी के सभी थानों में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया। जीआरपी पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अरुणा भारती की उपस्थिती में जीआरपी पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता को सुदृढ़ करने की शपथ दिलाई गई। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता एवं अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!