ज्वालापुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल से राम चौक तक भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

यात्रा के दौरान सुसज्जित रथ आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए रथ के साथ चल रहे थे, जबकि महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर नितिन मंगल जी, नीरज तायल जी, पंकज गुप्ता जी
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर नितिन मंगल जी, नीरज तायल जी, पंकज गुप्ता जी

रथ यात्रा शांतिपूर्ण एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुई। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रथ यात्रा का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का संदेश देना है। इस अवसर नितिन मंगल जी नीरज तायल जी, पंकज गुप्ता जी, लव अग्रवाल जी, अमन अग्रवाल जी, चदन गर्ग जी, सचिन गोयल जी, कृष्णा अग्रवाल जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!