श्री गरीबदासीय सेवाश्रम ट्रस्ट के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर डा.स्वामी श्यामसुंदरदास शास्त्री महाराज की सातवीं पुण्य तिथी पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। रेलवे रोड़ स्थित श्री गरीबदासीय सेवाश्रम ट्रस्ट के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर डा.स्वामी श्यामसुंदरदास शास्त्री महाराज की सातवीं पुण्य तिथी पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। महामंडलेश्वर स्वामी परमात्म देव की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर डा.स्वामी श्यामसुंदरदास शास्त्री महाराज सनातन धर्म एवं शास्त्र परंपरा के अग्रणी विद्वान थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद एवं महामंडलेश्वर स्वामी रामनुज सरस्वती ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी श्यामसुंदरदास शास्त्री महाराज संत समाज के प्रेरणास्रोत और दिव्य आत्मा थे। सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री और स्वामी दिनेश दास अपने ब्रह्मलीन गुरूदेव डा.श्यामसुंदरदास शास्त्री की सेवा परंपरा को जिस प्रकार आगे बढ़ा रहे हैं। वह सभी के लिए अनुकरणीय है। स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद एवं स्वामी दिनेश दास ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूदेव के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए आश्रम की सेवा परंपरा का विस्तार करना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी शिवम महंत, महंत कपिल मुनि, स्वामी निर्मलदास ने फूलमाला पहनाकर सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया। स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री, स्वामी प्रबोधानंद, साध्वी आशा भारती, महंत जसविंदर सिह, महंत सूर्यमोहन गिरी, महंत सूरजदास, महंत गोविंददास, स्वामी संतोषानंद, महंत राघवेंद्र दास, स्वामी गिरधर गिरी, साध्वी शरण ज्योति मां, साध्वी जीवन ज्योति मां, साध्वी पूजा ज्योति मां, स्वामी भगवत स्वरूप, स्वामी प्रेमानंद, महंत विष्णुदास, महंत रघुवीर दास, महंत नारायण दास पटवारी, बाबा हठयोगी, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी योगेंद्रानंद, मेयर किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, समाजसेवी जगदीशलाल पाहवा, डा.विष्णुदत्त राकेश, कृष्णा देवी व हरमेश चड्ढा तथा सभी ट्रस्टियों और संत महापुरूषों ने ब्रहमलीन स्वामी श्यामसुंदरदास शास्त्री को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!