श्री शांति देवी जी महाराज की पुण्य स्मृति में हरमिलाप भवन में संत भंडारे का आयोजन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। श्री श्री 1008 श्री शांति देवी जी महाराज (संस्थापिका, श्री प्रेम मंदिर, पानीपत) की पावन स्मृति में हरिद्वार स्थित हरमिलाप भवन में भव्य संत भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हर मिलाप मिशन के परमाध्यक्ष श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हरमिलाप जी महाराज ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्री शांति देवी जी महाराज का संपूर्ण जीवन सेवा, भक्ति और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करते हैं।कार्यक्रम का संचालन श्री हर मिलाप मिशन के प्रचारक प्रवीन सेठी ने किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को श्री शांति देवी जी महाराज के जीवन, उनके आध्यात्मिक योगदान तथा सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने बताया श्री हर मिलाप मिशन हरिद्वार का 119 वा वार्षिक उत्सव 10 जुलाई से 12 जुलाई तक श्री श्री मदन मोहन हर मिलापी जी महाराज जी की अध्यक्षता में धूम धाम के साथ मनाया जाएगा।भंडारे में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सफलता की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, श्रद्धा और सेवा का वातावरण बना रहा। पानीपत से पधारे 108 श्री बहन कांत जी महाराज जी ने सत्संग करके सबको निहाल कर दिया दूर दराज से आए गुरु प्रेमियों ने आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!