अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित राजा गार्डन गेट के पास कविश एंटरप्राइजेज बैटरी स्कूटी शॉप का भव्य शुभारंभ किया गया। शॉप के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों को बैटरी से चलने वाली स्कूटी खरीदने का एक नया विकल्प मिलेगा। कविश एंटरप्राइजेज की ओर से त्योहारों के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। इन ऑफर्स के माध्यम से ग्राहक त्योहारों के इस खास मौके पर बैटरी स्कूटी की खरीदारी का लाभ उठा सकते हैं। शॉप संचालक मुकेश कुमार व पुलकित ने
बताया कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। त्योहारों के अवसर पर विशेष ऑफर्स के चलते ग्राहकों में भी खरीदारी को लेकर उत्साह रहने की उम्मीद है। कविश एंटरप्राइजेज, राजा गार्डन गेट के पास, जगजीतपुर, हरिद्वार।
