पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब तस्करी में लिप्त 02 तस्कर दबोचे

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 30.10.2026 को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त 02 तस्करों को दबोचा।तस्करों के कब्जे से कुल 88 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई।

 

*विवरण*

1. पुलिस टीम द्वारा विवेक बक्शी पुत्र अरुण बक्शी, निवासी मकान नंबर 348, विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष को रामलीला ग्राउंड, सेक्टर-1 से हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से 40 पव्वे देशी शराब किन्नू मार्का बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 398/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

2. पुलिस टीम द्वारा सौरभ पुत्र महिपाल, निवासी निकट रविदास मंदिर, सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष को बैरियर नंबर-06, फर्नीचर फैक्ट्री के पास से हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से 48 टेट्रा पैक देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 399/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

*पुलिस टीम*

1. हे0का0 अमित चौधरी

2. का0 दिग्पाल

3. का0 उदय चौहान

4. का0 अजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!