अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने जनपद में निरस्त की गई पत्रकारो की मान्यता को बहाल किए जाने की मांग की। महानिदेशक महोदय को इस विषय को लेकर एक ज्ञापन सौंप कर विनम्रता पूर्वक विचार कर मान्यता बहाल किए जाने का अनुरोध किया। सकारात्मक और सार्थक वार्ता के दौरान महानिदेशक महोदय द्वारा निरस्त मान्यताओं की पुनः गंभीरता से जांच करा कर मान्यता बहाल करने का ठोस आश्वासन दिया ।
