अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है कनखल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 17.10.2026 को संदिग्धों की चैकिंग के दौरान मातृ सदन पुलिया के पास एक संदिग्ध धूमता मिला जिसका नाम पता पूछा गया तो संदीप साहु पुत्र हजारी लाल साहू निवासी विल्केश्वर रोड कोतवाली नगर हरिद्वार की तलाशी ली गयी तो आरोपित के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ जिसे हिरासत में लिया गया। आरोपित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे धूम रहा था । जिसे हिरासत में लेकर कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय पेश किया गया।
*नाम पता आरोपित*
1- संदीप साहु पुत्र हजारी लाल साहू निवासी विल्केश्वर रोड कोतवाली नगर हरिद्वार।
*बरामदगी*
01 अदद चाकू बरामद
*पुलिस टीम*
1-का0रणीबीर सिहं
2- का0गजय तोमर
