भगत सिंह,राजगुरू, सुखदेव की शहादत दिवस पर बजरीवाली बस्ती हरिद्वार में कार्यक्रम आयोजित किया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत दिवस के अवसर पर विचारगोष्ठी दिवस के रूप में मनाया। जन अधिकार संगठन,इंकलाबी मजदूर केन्द्र, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र व क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, व बजरी वाली बस्ती के लोगों द्वारा शहीदों को याद किया।

सभा में बात रखते हुए इंकलाबी मजदूर केन्द्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज ने कहा कि मजदूर मेहनतकशो को भगत सिंह और उनके साथियों के जीवन तथा विचारों को जानने-समझने की जरूरत है। साम्राज्यवादी ताकते फिर से दुनिया को युद्धों में धकेल रही है। भगत सिंह ने उस समय कहा था कि साम्राज्यवादी युद्ध लूट खसोट के युद्ध है जिसमें आम मेहनतकश जनता मारी जाती है और साम्राज्यवादी शासक अपना मुनाफा बढ़ाते है। अभी हाल ही में अमेरिका-इस्राइल ने ईरान पर युद्ध थोप दिया है। जिसमें तमाम निर्दोष बच्चे, महिलाएं और आम जन मारे जा रहे हैं। ये युद्ध अमेरिका ने पश्चिमी एशिया की खनिज संपदाओं पर एकाधिकार करने के इरादे से किया है। ऐसे युद्धों का हमें विरोध करना चाहिए।

 

प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की उपाध्यक्ष नीता ने कहा कि आज शहीदों के विचारों को भुलाया जा रहा है। भगत सिंह ने कहा था जो सरकार जनता को उसके मूलभूत हक-अधिकारों से वंचित रखती है उसे समाप्त कर देना चाहिए। भगत सिंह की यह बात आज भी प्रासंगिक है। आज अमेरिका-इस्राइल थोपे गए युद्ध के कारण भारत में तेल गैस की समस्या बढ़ गई है।

 

जन अधिकार संगठन के ओमपाल सिंह ने कहा कि भगत सिंह के विचार और लेख आज भी उतने ही प्रभावी हैं। अंग्रेज ‘फूट डालो-राज करो’ की नीति के तहत लोगों को आपस में ही लड़ा रहे थे। तो भगत सिंह जाति-धर्म के भेदों को भूलाकर गरीब-मेहनतकशों से एकजुट होकर शासकों के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान करते थे। आज हमारे देश के शासक भी अंग्रेजों की ‘फूट डालो-राज करो’ की नीति पर चल रहे हैं। इसके खिलाफ हमें भगत सिंह और लूट-शोषण पर टिकी इस पूंजीवादी व्यवस्था की जगह समाजवादी व्यवस्था के लिए संघर्ष करना होगा।

 

सभा में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के नासिर अहमद ने कहा कि भगत सिंह ने सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष किया और लेख लिखे। आज हमारे शासक देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर रहे हैं। हिन्दू राष्ट्र के नाम पर देश के मुस्लिमों, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लेकर देश की मजदूर मेहनतकश जनता को इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। देश में आमूल-चूल परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।

कार्यक्रम का संचालन जन अधिकार संगठन के विश्वजीत सिंह द्वारा किया गया।

सभा में कोo ओमपाल सिंह , विश्वजीत सिंह, संजीव,रामविलास पासवान,विकास बेनीवाल देवी,शीला,गाजीमोहना ,पंकज कुमार, नासिर अहमद, अंकित संतोष,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!