अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार कोचिंग एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक शील इंस्टिट्यूट, रानीपुर शाखा में आयोजित की गई, जिसमें जनपद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का उद्देश्य कोचिंग संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना रहा। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हरिद्वार जिले के सभी कोचिंग संस्थानों को इस एसोसिएशन से जुड़ना चाहिए, जिससे एक मजबूत शैक्षिक नेटवर्क तैयार हो सके और छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। उन्होंने सभी संचालकों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। एसोसिएशन के सचिव राकेश ने अपने विचार रखते हुए सभी कोचिंग संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं।बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई तथा कोचिंग संस्थानों की गुणवत्ता सुधार, अनुशासन और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर जसपाल राणा, विपुल, अनिल, अनुराग, रोहित कपूर, हरकेश मोहन, मानु, प्रिंस, प्रेम कुमार, उपेंद्र चौधरी एवं रोहित गेरा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
