अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई निरजनी अखाड़े में अखाड़ा परिषद की बैठक

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार । अर्द्धकुंभ मेले को लेकर निरंजनी अखाड़े साधु संतों की बैठक बुलाई गई लेकिन श्राद्ध पक्ष के चलते अर्द्धकुंभ मेले स्वरूप और तारीखों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी,महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज और अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह महाराज समेत कई साधु संतों ने शिरकत की। इस दौरान सभी साधु संतों ने उत्तराखंड में आ रही आपदाओं को लेकर चिंता व्यक्त की और आपदा के मृतकों की आत्मशांति की कामना की। साधु संतों ने तय किया कि उत्तराखंड में आ रही आपदाओं के बाद हुए नुकसान की भरपाई के लिए सभी साधु संत योगदान देंगे। सभी साधु संत राहत बचाव के लिए धन एकत्रित करेंगे और आपदा पीड़ितो की मदद करेंगे। इस दौरान अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज ने कहा कि श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं और श्राद्ध पक्ष समाप्त होने के बाद कुंभ मेले की घोषणा की जाएगी। जल्द ही अखाड़ा परिषद की अगली बैठक की घोषणा की जाएगी। उस बैठक में सभी अखाड़ों के साधु संतों को बुलाया जाएगा और उसी बैठक में अर्द्धकुंभ मेले की चर्चा की जाएगी। बैठक में पहाड़ में सड़क, शिक्षा और चिकित्सा ये तीन एजेंडे रहे हैं। बैठक का उद्देश्य है कि उत्तराखंड में आ रही आपदाओं पर साधु संत, सरकार की मदद करेंगे। सरकार जितना चाहेगी साधु संत पहाड़ में सड़कें, कॉलेज और अस्पताल बनाने उतनी मदद करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार तो राहत बचाव के लिए पीड़ितों की मदद कर ही रही है लेकिन साधु संतों के साथ साथ सभी लोगों का भी दायित्व बनता है कि आपदा पीड़ितो की मदद की जाए। अगली बैठक में सभी साधु संतों को बुलाया जाएगा और डोनेशन इकट्ठा करके मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। बैठक मैं श्री महंत रामरतन गिरी श्री महंत नारायण गिरी महाराज श्री महंत बलवंत सिंह महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद रवींद्र पुरी महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी श्रीमान मोहन भारती महाराज श्री महेंद्र शैलेन्द्र गिरी महेश पुरी महाराज मंत्री श्री महंत ओम भारती महाराज महामंडलेश्वर वीरेंद्रानद गिरी महाराज महाकाल गिरी महाराज समेत कई साधु संत उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!