अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो की धरपकड एवं संदिग्धो के विरूद्ध सघन चैकिंग कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । रानीपुर पुलिस टीमों द्वारा उक्त अभियान को जारी रखते हुये दिनांक 10.06.2026 की रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत बैरियर न0 6 फर्नीचर फैक्ट्री के पास से एक संदिग्ध आरोपी टीनूपाल पुत्र विनोदपाल निवासी लोटस गंगा अशोक वाटिका थाना सिडुकल जनपद हरिद्वार को धर दबोचकर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू की बरामदगी की गयी ।
आरोपी टीनूपाल उपरोक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा थाने पर शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*नाम पता आरोपी-*
1- टीनूपाल पुत्र विनोदपाल निवासी लोटस गंगा अशोक वाटिका थाना सिडुकल जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी-*
01 अदद नाजायज चाकू
*पुलिस टीम-*
1- कानि0 कुँवर राणा,
2.कानि0 कुलदीप,
