जिला पंचायत बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि करने के साथ विकास संबंधी कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत कार्यालय सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ चौधरी किरण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में पीठ बाजार की तहबाजारी उपविधि में संशोधन, जिला पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी कार्यो पर चर्चा के साथ जिला पंचायत सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव रखे गए।

बैठक में वृहद स्तर तालाबों की सफाई, ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, जिला पंचायत क्षेत्र में कुंभ विकास कार्य, ग्रामीण क्षेत्र में एंबुलेंस का संचालन आदि विषयों पर गहन चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ चौधरी किरण सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। समस्याओं को समय से हल करने को प्राथमिकता दी जा रही है। कुंभ के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क, बिजली, पानी आदि व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। पशुपालन विभाग के सहयोग से पशु टीकाकरण और जन्म दर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत की आय के स्रोत बढ़ाने पर भी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। बैठक में सभी जिला पंचायत सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!