जन अधिकार संगठन ने 21वा स्थापना दिवस मनाया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। जन अधिकार संगठन ने ज्वालापुर के कड़च में एकत्रित होकर। 21वा स्थापना दिवस मनाया। सर्वप्रथम शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की आरंभ किया। कार्यक्रम का संचालन जन अधिकार संगठन के विश्वजीत सिंह ने किया। संगठन के अध्यक्ष को0 सुनील कुमार आंनद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज जहा पूरे देश में राजनीतिक पार्टियों द्वारा आजादी का पर्व मनाया जा रहा हैं वही दूसरी ओर मजदूरों,किसानों, छात्रों, दलितों, द्वारा अपने अधिकारों के लिए आन्दोलन करने को मजबूर हैं। संगठन के को0 ओमपाल सिंह ने कहा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी दुनिया में शोषण उत्पीड़न हो रहा है। इसके खिलाफ हमें अपनी आवाज संगठित होकर संगठन के द्वारा उठाना होगा। दुनिया के मेहनतकशों को एक होना होगा तभी हम शोषण विहिन समाज समाजवाद में अपनी सच्ची आजादी पाएगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे को0 कपिल देव ठाकुर ने सभी साथियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि अनेकों अनेक समस्याओं ने पूरे देश को घेर रखा है। देश की मेहनतकश जनता अपने ऊपर हो रहे शोषण उत्पीड़न से परेशान है। अपनी मुक्ति के लिए सभी को एक साथ आगे आना होगा। कार्यक्रम में ओमपाल सिंह, मोहम्मद जॉक, सुनील कुमार आंनद ,विश्वजीत सिंह, विकास बेनीवाल, धर्मपाल सिंह, राजू शर्मा, शिशुपाल सिंह, सत्यवीर सिंह,राजकुमार सैनी,आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!